धर्मेंद्र कुमार

दैनिक जागरण, अमर उजाला, नवभारतटाइम्स.कॉम और एनडीटीवीखबर.कॉम के रास्ते पत्रकारिता में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय धर्मेंद्र कुमार मीडियाभारती वेब सॉल्युशन्स के प्रमुख हैं।

वेबसाइट के नियमित रखरखाव के दौरान एक दिन अचानक ऐसी तकनीकी समस्या सामने आई, जिसने पूरी व्यवस्था की जांच करने के लिए मजबूर कर दिया। एक न्यूज वेबसाइट के कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम, यानी सीएमएस, में पहले हटाए जा चुके सैकड़ों पुराने लेख अचानक फिर दिखाई देने लगे। इस घटना ने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया कि जिन लेखों को डेटाबेस से हटाया जा चुका था, वे बिना किसी के जानबूझकर बहाल किए दोबारा कैसे लौट आए?

Read More

हमारे देश में छात्रों के लिए विधिक शिक्षा का प्रावधान स्नातक स्तर से ही शुरू होता है। हालांकि, इससे पहले, विद्यार्थियों को नागरिक शास्त्र के रूप में, थोड़ी-बहुत जानकारी जरूर दी जाती है, लेकिन इसे पर्याप्त नहीं कहा जा सकता है। इसका दुष्परिणाम यह होता है कि वयस्क होने तक भी हमारे विद्यार्थियों के पास अपने ही देश के कानून के बारे में मूलभूत जानकारियां भी नहीं होती हैं। जब ये बच्चे एक नागरिक के रूप में किसी विधि संकाय से कोई कानूनी मदद लेने की कोशिश करते हैं, तो इन्हें कानूनी प्रक्रिया, अपने संवैधानिक दायरे, कर्तव्यों और यहां तक कि अधिकारों के बारे में भी बहुत कम जानकारी होती है। देश में वैधानिक शिक्षा के ऐसे ही मौजूदा स्वरूप पर बातचीत करने के लिए आज हमारे साथ हैं अधिवक्ता और विधिक मामलों के जानकार अमिताभ नीहार। पूरा आलेख पढ़ने और साक्षात्कार में पूछे गए सवालों पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए महज एक रुपये में अभी सब्सक्राइब करें...

Read More

केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए शैक्षिक संस्थानों में आरक्षण लागू तो कर दिया है लेकिन इसके कार्यान्वयन में अभी बहुत खामियां हैं।

Read More