भारत का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र एक उभरता हुआ उद्योग है। डिजिटल नवोन्मेष और रचनात्मक प्रौद्योगिकी विकास से संचालित इस उद्योग के 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का हो जाने का अनुमान है। भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान नेटफ्लिक्स, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनविडिया और अन्य के साथ वैश्विक सहयोग के जरिए सृजनात्मक शिक्षा को नया स्वरूप दे रहा है। इस तरह वह एक विश्व स्तरीय प्रतिभा परिवेश का निर्माण कर रहा है। भारतीय वीएफएक्स और एनिमेशन स्टूडियो वैश्विक सिनेमा में अब एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अवतार, थोर: द डार्क वर्ल्ड और गेम ऑफ थ्रोंस जैसी बेहद कामयाब फिल्मों में उनका योगदान रहा है।
Read More




