Latest News: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित * राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2025 के अंतिम परिणामों की हुई घोषणा * सीएपीएफ (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2025 के लिखित परिणाम घोषित

कामकाजी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करता है शी-बॉक्स पोर्टल


देश में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शी-बॉक्स पोर्टल लॉन्च किया है।

इस केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के पंजीकरण और निगरानी को कारगर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Read in English: SHe-Box portal to strengthen workplace safety for women

एक केंद्रीकृत संग्रह के रूप में कार्य करते हुए यह पोर्टल सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में गठित आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगा। यह महिलाओं को शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति की निगरानी करने तथा संबंधित प्राधिकारियों द्वारा समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म है।

शी-बॉक्स पोर्टल का शुभारंभ डिजिटल नवाचार के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है। यौन उत्पीड़न संबंधित शिकायतों के पंजीकरण के लिए सिंगल विंडो पहुंच प्रदान करके, उम्मीद है कि इस पोर्टल से देशभर की महिलाओं के लिए प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। शी-बॉक्स सभी महिलाओं के लिए सुलभ है, चाहे वे संगठित या असंगठित क्षेत्रों में काम करती हों, सार्वजनिक या निजी संगठनों में काम करती हों या फिर घरेलू कामगार के रूप में काम करती हों।

पोर्टल में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 से संबंधित संसाधनों का संग्रह भी शामिल है, जिसमें पुस्तिकाएं, प्रशिक्षण मॉड्यूल और परामर्शी दस्तावेज शामिल हैं। ये संसाधन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं और इन्हें निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। पोर्टल में अधिनियम और इसके प्रावधानों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियो भी शामिल हैं।



Related Items

  1. आदिवासी बच्चों के शैक्षणिक विकास की नींव रख रहे हैं एकलव्य स्कूल

  1. नर्क का रास्ता है भारतीय 'विकास' का ठेकेदारी मॉडल...!

  1. भारतीय कार्यबल में बढ़ी महिलाओं की सहभागिता




Mediabharti